आगराउत्तर प्रदेश

ताजमहल पर विदेशी महिला की खुल गई साड़ी, फिर महिला कांस्टेबल ने जो किया उसने जीत लिया दिल

आगरा के ताजमहल पर साड़ी संभालने में परेशान अर्जेंटीना की महिला पर्यटक की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी ने मदद की। पर्यटक ने धन्यवाद देकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Agra News: ताजमहल घूमने आई अर्जेंटीना के पर्यटकों की टोली के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की मिसाल पेश कर दी। ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर पहुंची एक विदेशी महिला पर्यटक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर आई थीं। हालांकि साड़ी संभालने का अनुभव न होने के कारण उनकी साड़ी अचानक खुलने लगी, जिससे वह असहज और परेशान हो गईं।

दिल जीतने वाली मदद

महिला पर्यटक की परेशानी को देखते ही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचीं। उन्होंने बड़ी सहजता और सम्मान के साथ महिला की साड़ी ठीक करवाई, जिससे विदेशी पर्यटक ने राहत की सांस ली। पुलिसकर्मी की इस संवेदनशील मदद से महिला पर्यटक बेहद भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने महिला आरक्षी का मुस्कुराते हुए धन्यवाद किया और उनके साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।

पुलिस की सराहना

ताज सुरक्षा पुलिस का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर संभव सहायता करना भी उनकी प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत पुलिसकर्मी प्रतिदिन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की मदद करते हैं। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि “सेवा, सुरक्षा और संवेदना” का संदेश केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देता है। यही कारण है कि ताजमहल पर तैनात पुलिस की मित्रवत कार्यशैली को देश ही नहीं, विदेशों में भी सराहा जाता है।

ये भी पढ़ें: मॉल में धमाके से मचा हड़कंप! CCTV ने खोला राज, चार नाबालिगों की शरारत निकली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »