विदेश

थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग से मचा हड़कंप! छह की मौत, कई घायल

थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Thailand School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक स्कूल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस घटना में तीन शिक्षकों और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

फायरिंग से हड़कंप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुई। अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र और शिक्षक जान बचाने के लिए कक्षाओं से बाहर भागने लगे, जबकि कई छात्रों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।

15 लोग घायल

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने इस्तेमाल की गई बंदूक परिवार के किसी सदस्य से हासिल की थी। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस का अनुरोध

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल स्कूल पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की कि वे संवेदनशील वीडियो का लाइव प्रसारण या साझा न करें।

पीएम ने जताया शोक

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी शुरू होते ही कई छात्र डर के कारण कक्षाओं में छिप गए। बाद में पुलिस ने सुरक्षित रास्ता बनाकर उन्हें बाहर निकाला। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में भी थाईलैंड के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा पर बड़ा एक्शन? जुकरबर्ग को 3 दिन का अल्टीमेटम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »