उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में बिजली तार चोरों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

बहराइच के नानपारा में पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, हथियार, कार, तार और औजार बरामद हुए।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Police: उत्तर प्रदेश में बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के फरार होने की सूचना है।

पुलिस ने दी जानकरी

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान घायल बदमाश की पहचान कदीर पुत्र शफीक, निवासी सिद्दबहि, थाना माती, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान, निवासी खारोह, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई।

चोरी का माल और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक मारुति ईको कार और चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल बरामद किए हैं। इसके अलावा तार काटने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी पुलिस के हाथ लगे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से बिजली के तार चोरी करने से जुड़े मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी है।

घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: हाईवे पर बस हाईजैक गैंग का आतंक! ड्राइवर का वीडियो वायरल, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »