उत्तर प्रदेश

UP में वोटर लिस्ट की तारीखों में बड़ा बदलाव! अब इस दिन आएगी फाइनल सूची, जानें नया शेड्यूल

यूपी में वोटर लिस्ट का शेड्यूल बदल गया! 17 नवंबर को ड्राफ्ट सूची आएगी, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां होंगी। फाइनल लिस्ट 4 जनवरी को जारी होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP SSR Date Changed: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR-2027) की समय-सारिणी में बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक, अब 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं को 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और गलतियों में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

फाइनल लिस्ट की नई तारीख

फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया है।

वोटर लिस्ट का नया शेड्यूल क्या है?

संशोधित कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक नागरिक अपने नाम शामिल कराने, किसी गलत प्रविष्टि को ठीक कराने या अपात्र नाम हटवाने के लिए आवेदन और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारियों को प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

अधिकारियों और राजनीतिक दलों को निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दलों को भी नई समय-सारिणी की जानकारी देने को कहा गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदाता सूची में नाम जरूर जांच लें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या किसी तरह की गलती दर्ज है, तो निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें। ऐसे में मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे नई समय-सारिणी पर नजर रखें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या उसमें सुधार कराने का मौका चूकने की वजह बन सकती है।

ये भी पढ़ें: मायावती की 6 दिसंबर रैली से चंद्रशेखर की बढ़ेगी मुश्किल? 2027 से पहले बसपा का बड़ा सियासी दांव!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »