उत्तर प्रदेशलखनऊ

लग्जरी लाइफ से जेल की चारदीवारी तक… श्रद्धा दुबे की बदली जिंदगी, अब योग और पूजा-पाठ के सहारे कट रहे दिन

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की लग्जरी जिंदगी अब जेल में बदल गई है। योग, पूजा-पाठ के बीच दिन गुजर रहे हैं, परिवार से मुलाकात भी नहीं हुई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। कभी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली श्रद्धा आज जेल की चारदीवारी के भीतर अपनी दिनचर्या गुजार रही है। जेल में उसका ज्यादातर समय योग, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीत रहा है। आखिर गिरफ्तारी के बाद उसकी जिंदगी किस तरह बदल गई है और अब जेल में उसका दिन कैसे गुजर रहा है?

योग और अध्यात्म का सहारा

जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे ने जेल के भीतर अपनी दिनचर्या को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की है। वह सुबह और शाम नियमित रूप से योग करती है। इसके अलावा पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बिताती है। दिन के बाकी हिस्से में वह अपनी बहन रश्मि और दूसरी महिला बंदियों के साथ बातचीत करती नजर आती है।

40 से 45 महिला कैदियों वाली बैरक में दोनों बहनें

श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि को जेल की ऐसी बैरक में रखा गया है, जहां करीब 40 से 45 महिला कैदी बंद हैं। बताया जा रहा है कि पहले की आलीशान जिंदगी और जेल के सीमित माहौल के बीच का अंतर दोनों बहनों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। जेल सूत्रों के अनुसार, अब तक परिवार का कोई सदस्य या परिचित उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। श्रद्धा की मुलाकात भी अब तक केवल दो बार अपने वकील से हुई है।

31 अक्टूबर को अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। अब 13 नवंबर को यह अवधि पूरी होने वाली है। ऐसे में अगली कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

12 दिन तक पुलिस से बचती रही

कारोबारी शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को मौत के बाद श्रद्धा दुबे फरार हो गई थी। इस दौरान उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी उसके साथ थे। करीब 12 दिनों तक गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों ने नेपाल, रायबरेली, लखनऊ और आगरा समेत अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदले। आखिरकार 22 अक्टूबर को एसटीएफ और हजरतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है।

कभी लग्जरी जिंदगी जीने वाली श्रद्धा की मौजूदा दिनचर्या अब जेल, योग और पूजा-पाठ तक सीमित है। वहीं, शिवा शर्मा मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई और जांच के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

नोट: मामले में श्रद्धा दुबे आरोपी है। दोषसिद्धि होने तक उसे कानूनन निर्दोष माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का दावा! अखिलेश ने CM योगी से पूछा ये बड़ा सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »