भारत

दिल्ली में आज से बदला फ्री बस सफर का नियम! पिंक टिकट खत्म, अब कार्ड के बिना देना होगा किराया

दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी है। कार्ड नहीं होने पर डीटीसी और क्लस्टर बसों में सामान्य किराया देना होगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Pink Saheli Card: दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 1 अगस्त 2026 से DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया गया है। पुरानी कागजी पिंक टिकट व्यवस्था को खत्म कर डिजिटल कार्ड आधारित सिस्टम लागू किया गया है।

पिंक टिकट की जगह स्मार्ट कार्ड

अब पात्र महिला यात्रियों को बस में चढ़ते समय अपना वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बस में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन या कार्ड रीडर पर टैप करना होगा। इसके बाद ही मुफ्त यात्रा दर्ज होगी। यह कार्ड DTC के साथ क्लस्टर बसों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कार्ड नहीं तो देना होगा किराया

नई व्यवस्था में जिन महिलाओं के पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, उन्हें मुफ्त यात्रा के लिए पिंक टिकट नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में सामान्य यात्री की तरह नियमित टिकट खरीदकर लागू किराया देना होगा। यानी कार्ड बनवाना ही पर्याप्त नहीं है। सफर के दौरान कार्ड साथ रखना और बस में उसे टैप करना भी जरूरी होगा।

कार्ड बनवाने की सुविधा जारी

सरकार ने साफ किया है कि स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन और वितरण की प्रक्रिया 31 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी। पात्र महिलाएं निर्धारित DTC डिपो और अन्य केंद्रों से कार्ड बनवा सकती हैं। हालांकि, फ्री सफर का लाभ लेने के लिए वैध कार्ड जरूरी है।

नई व्यवस्था का उद्देश्य मुफ्त यात्रा योजना को डिजिटल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। ऐसे में दिल्ली की महिला यात्रियों के लिए अब बस में सफर से पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड साथ रखना सबसे जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ें: बाबतपुर एयरपोर्ट पर बंदूक से अचानक चली गोली! हथियार जांच के दौरान दो महिला कर्मी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »