भारतराजनीति

‘वंदे मातरम्’ पर अमित शाह बोले- कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप, सोनिया गांधी को जनता नहीं करेगी माफ

चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस और सोनिया गांधी को घेरा। उन्होंने राष्ट्रगीत रोकने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Amit Shah: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के सम्मान को नजरअंदाज किया। अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ का गायन चल रहा था, लेकिन इसे बीच में रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती और कांग्रेस को इस मामले में देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगे कांग्रेस

शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन और देश की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस आरोप पर अलग सफाई सामने आई। पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराने का संकेत दे रही थीं।

वंदे मातरम् पर सियासत तेज

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ को पूर्ण रूप से गाने का प्रयास किया गया। वहीं, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी ने इसे रोकने का संकेत दिया और राहुल गांधी ने भी गीत समाप्त करने का इशारा किया। इस पूरे मामले को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी ने याद किया योगदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »