उत्तर प्रदेशलखनऊ

BRICS समिट नए भारत की ताकत का प्रतीक! CM योगी बोले- दुनिया में बदली भारत की पहचान

CM योगी ने BRICS समिट को नए भारत की वैश्विक ताकत बताया। बोले- मोदी नेतृत्व में भारत की पहचान बदली, 17 सितंबर से महीनेभर सेवा कार्यक्रम होंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CM Yogi: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित हो रहे BRICS समिट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और बदलती भूमिका का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर होने वाला यह सम्मेलन दुनिया के सामने **नए भारत की तस्वीर पेश कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद भारत की वैश्विक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। उनके मुताबिक, भारत अब किसी दूसरे देश के पीछे चलने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी मजबूत भूमिका रखने वाली शक्ति के तौर पर स्थापित हो चुका है।

टॉप फाइव इकोनॉमी में भारत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। इसके अलावा भारत में आयोजित G20 सम्मेलन ने भी देश की क्षमता, संगठनात्मक ताकत और वैश्विक दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान लिए गए फैसलों और शुरू की गई योजनाओं का असर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। BRICS जैसे वैश्विक मंच उसी बदलते भारत को प्रदर्शित करते हैं।

17 सितंबर से महीनेभर होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी के मुताबिक, इन आयोजनों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। योगी ने कोरोना महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश ने कम समय में वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ बड़े स्तर पर टीकाकरण किया। सरकार ने करीब 80 करोड़ लोगों को राशन, 12 करोड़ शौचालय और 3 करोड़ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया।

पंकज चौधरी ने गिनाए बड़े फैसले

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक पर कानून जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर प्रदेश में 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: निषादों की नाराजगी से BJP की बढ़ी टेंशन? 2027 से पहले क्यों अहम है गोंडा कांड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »