उत्तर प्रदेशकानपुर देहात

नलकूप पर सोए किसान की सुबह मिली खून से लथपथ लाश, जंगली जानवर के हमले की आशंका

कानपुर देहात में 70 वर्षीय किसान रामप्रकाश का शव नलकूप की झोपड़ी में मिला। जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Reported by Manish Mishra and edited by Shagun Chaurasia

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में हरपुरा और ररौंख गांव के बीच शनिवार सुबह निजी नलकूप की झोपड़ी में 70 वर्षीय वृद्ध किसान का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेत में मिली लाश

ररौंख निवासी राशन विक्रेता सुनील कुमार उर्फ अल्लू ने बताया कि उसके पिता रामप्रकाश शुक्रवार शाम करीब आठ बजे खाना खाने के बाद रोज की तरह नलकूप पर सोने गए थे। नलकूप ररौंख-बहेरा मुख्य मार्ग के किनारे खेत में स्थित है, जहां धान की फसल खड़ी है। शनिवार सुबह करीब छह बजे मार्ग से निकल रहे लोगों ने झोपड़ी में रामप्रकाश का शव खून से लथपथ देखा और परिजनों को सूचना दी।

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। बेटे सुनील कुमार के अनुसार, रामप्रकाश के शरीर पर मिले निशानों से आशंका है कि रात में किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। वृद्ध की मौत से पत्नी सियादुलारी और बेटे सुनील कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की बनी रणनीति, 17 सितंबर से होंगे बड़े कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »