मनोरंजन

‘रिश्ता वही, पर मसाज नहीं’…सलमान खान का दिखा गुस्सा, स्काउट और लव को लगाई फटकार

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान, लव गिल और स्काउट के रिश्ते और बॉन्ड पर सवाल खड़े करके उनकी क्लास लगाते हैं।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। शो के नए प्रोमो में सलमान खान एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका गुस्सा स्काउट ओपी और लव गिल पर फूटता दिखाई दे रहा है। दोनों के आपसी रिश्ते और घर में उनके व्यवहार को लेकर सलमान ने कई तीखे सवाल उठाए। खासतौर पर स्काउट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘रिश्ता वही, पर मसाज नहीं।’ सलमान की इस टिप्पणी के बाद स्काउट भी नाराज नजर आए।

स्काउट की दोस्ती पर सलमान ने उठाए सवाल

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान सबसे पहले घर में ‘बहन’ शब्द को लेकर टिप्पणी करते हैं। इसके बाद वह स्काउट से कहते हैं कि उन्होंने अपने व्यवहार से यह साबित किया है कि वह किसी के प्रति वफादार नहीं हैं। सलमान के मुताबिक, स्काउट जिसे बहन जैसी दोस्त बताते हैं, उसके पक्ष में वह अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खड़े नहीं हो पाए। सलमान ने स्काउट पर भावनाओं के साथ खेलने और दूसरों को उलझन में रखने का आरोप भी लगाया। इस पर स्काउट अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि उनकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

‘फर्जी कमिटमेंट करने से कोई सही नहीं हो जाता’

स्काउट की दलील सुनने के बाद सलमान खान ने उन्हें दोबारा घेरा। उन्होंने सवाल किया कि हर बात के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराना कहां तक सही है। सलमान ने कहा कि स्काउट और लव के बीच दूरी बनाना मुश्किल हो रहा था और इसी के चलते रिश्ते में एक नया मोड़ आया। इसी दौरान सलमान ने अपने खास अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ‘रिश्ता वही, पर मसाज नहीं।’ उन्होंने स्काउट पर आरोप लगाया कि किसी को प्रभावित करने के लिए उन्होंने ऐसे वादे किए, जिन्हें निभाने का इरादा नहीं था। सलमान की इन बातों से शो का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

गुस्से में स्काउट ने उतारा अपना माइक

प्रोमो में सलमान की लगातार फटकार के बाद स्काउट का रिएक्शन भी देखने को मिलता है। वह गुस्से में अपना माइक उतारते नजर आते हैं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई देती है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर स्काउट आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं, इसका खुलासा एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान का डायलॉग

बिग बॉस के इस प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर्स सलमान की बातों पर सहमति जताते नजर आए। एक दर्शक ने कमेंट किया कि सलमान ने स्काउट की सही क्लास लगाई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्होंने वही बात कही है, जो दर्शक कहना चाहते थे। कुछ लोगों ने काश्वी और लव को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी अपनी राय रखी। यूजर्स का कहना है कि पूरे मामले में स्काउट के व्यवहार को भी समझना जरूरी है। वहीं सलमान का ‘रिश्ता वही, पर मसाज नहीं’ वाला डायलॉग सोशल मीडिया पर खास तौर पर चर्चा में है।

पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी ने भी लगाई थी क्लास

बता दें कि पिछले सप्ताह वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली थी। उन्होंने भी स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर दोनों से सवाल किए थे। इसी दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी शो में एंट्री की थी। उन्होंने स्काउट के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे दूरी बनाने की बात कही थी। अब सलमान खान के सामने यह मुद्दा फिर से उठने के बाद बिग बॉस के घर में नया विवाद देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: जेलर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई में बड़ा धमाका! 12 दिन में ‘गदर 2’ को पछाड़ा, अब अगला निशाना क्या?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »