मनोरंजन
Trending

2 करोड़ मे बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

भारतीय फिल्मों के इतिहास में हनुमान अंश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है । 2 करोड़ में बनी इस फिल्म में न तो कोई सुपरस्टार था , न ही कोई फेमस डायरेक्टर फिर भी इस फिल्म ने थिएटर में रिलीज़ हुई सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया ।

Reported by Sneha Malhotra and edited by Shagun Chaurasia

हनुमान अंश : कोई सुपरस्टार नही फिर भी फिल्म ने चलाया अपना जादू

भारतीय फिल्मों के इतिहास में हनुमान अंश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है । 2 करोड़ में बनी इस फिल्म में न तो कोई  सुपरस्टार  था , न ही कोई फेमस डायरेक्टर फिरभी इस फिल्म ने थिएटर में रिलीज़ हुई सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया ।विशाल चतुर्वेदी के निर्देशक में बनी इस फिल्म के किस्से हर जगह हो रहे है ,जिस फिल्म ने 10 लाख की मामूली ओपनिंग डे कमाई से शुरुआत करी थी , उसी फिल्म ने तीसरे और चौथे वीक में 25 गुना से ज्यादा की कमाई कर ली है ।

टॉक्सिक को छोड़ा पीछे

7 अगस्त 2026 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने टॉक्सिक जैसी फिल्म को भी मात दे दी है । ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि ऑडियंस का प्यार और सपोर्ट है , जो टॉक्सिक जैसी गैंगस्टर -एक्शन ड्रामा के विपरीत धार्मिक और स्पिरिचुअल फिल्म देखना पसंद कर रही है ।हनुमान अंश की शूटिंग के वक्त ऐसा बताया गया , किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले डेली हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था । सेट पर मौजूद लोगो ने इससे एक चमत्कार बताया और कहा कि हनुमान चालीसा के गूंजते ही सेट का माहौल पूरी तरह बदल जाता था ।

मास -मच्छी पर रोक

सभी को एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती थी , यहां तक की सेट पर जिस भी कार्य में बाधा आ रही थी , पाठ करने से सारी मुश्किले अपने आप दूर हो रही थी ।इसके साथ ही फिल्म का पूरा सेट शाकाहारी रखा गया था । किसी भी व्यक्ति को सेट या फिर उसके आस पास मास – मच्छी खाने की अनुमति नहीं थी । जगह को और पवित्र बनाए रखने के लिए शूटिंग के दौरान टीम के सभी सदस्यों के लिए शराब और धूम्रपान का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित था ।

करौली गाँव में चमत्कार

सेट पर और शूटिंग के दौरान हमेशा एक शांत और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने का प्रयास किया। गाली-गलौज या आक्रामक व्यवहार से पूरी तरह परहेज किया जाता था। सेट को सिर्फ कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक पवित्र मंदिर के रूप में माना जाता था ।करौली गाँव में एक सीन की शूटिंग के दौरान, एक व्यक्ति भगवान हनुमान की मूर्ति खोज रहा था, वहाँ अचानक एक लंगूर आ गया। वह लंगूर मूर्ति के कंधे पर बैठा और क्रू के सदस्यों के साथ मेलजोल करने लगा। डायरेक्टर ने बताया कि यह घटना अचंभित करने वाली थी, क्योंकि उस इलाके में पिछले 15-20 सालों में कोई लंगूर नहीं देखा गया था , पल को कैमरे में लाइव रिकॉर्ड कर फिल्म में भी शामिल किया गया।

कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं

नीब करौरी बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर Shobhinav Satya ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त वे हर दिन 2 से 3 घंटे meditation और vegetarian diet सख्त तौर पर follow करते थे । उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त किसी को भी सदस्य को VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता था , सभी लोग एक ही तरह का खाना खाते थे और एक साथ रहते थे ।फिल्म के मेंबर्स ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात भी की थी और सेट पर उनके विचारों और सादगी का पालन किया गया। फिल्म को बिना किसी तामझाम और  महंगे VFX के , प्राकृतिक जगहों पर वास्तविक रूप से शूट किया गया है।

 फिल्म का जादू हुआ बेकाबू

जब किसी फिल्म को रियलिस्टिक तरीके से शूट किया जाता है , उसकी हर एक छोटी चीज़ ध्यान में रखी जाती है , तो ये बिल्कुल जायज है कि लोग उसे भरपूर प्यार भी देंगे । इस फिल्म की चर्चा हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है , जिसमें नीब करौरी बाबा की पूरी स्टोरी दिखाई गई है । लोगो का मानना है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक चमत्कारी फिल्म जिसके बनते वक्त और बनने के बाद सिर्फ चमत्कार होते नजर आ रहे है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »