मनोरंजन

24 घंटे में 6 करोड़ व्यूज… रिलीज होते ही ‘तू मिल जाए’ गाना ने रचा इतिहा! छाया किंग खान का जादू

‘जवान’ के बाद फिर शाहरुख खान का जलवा, ‘तू मिल जाए’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल; पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों में बनाया नया रिकॉर्ड।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

King Song Record: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच फिल्म के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

24 घंटे में 6 करोड़ व्यूज

दरअसल, 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया था। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छा गया। महज 24 घंटे के भीतर इसे सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए। इस आंकड़े के साथ गाने ने पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों का नया रिकॉर्ड बनाया।

राम चरण के ‘चिकिरी चिकिरी’ को छोड़ा पीछे

इससे पहले यह रिकॉर्ड राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के नाम था। राम चरण और जान्हवी कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को रिलीज के पहले 24 घंटों में करीब 46 मिलियन यानी 4.6 करोड़ व्यूज मिले थे। अब शाहरुख खान के गाने ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ के गानों को भी पछाड़ा

साल 2023 में शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘जिंदा बंदा’ पहले 24 घंटों में करीब 46 मिलियन व्यूज हासिल कर चर्चा में आया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘किसिक’ को लगभग 42 मिलियन व्यूज मिले थे।

अब ‘तू मिल जाए’ ने इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच अब दर्शकों की नजर इसकी रिलीज और आने वाले प्रमोशनल अपडेट्स पर टिकी है।

ये भी पढ़ें: जेलर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई में बड़ा धमाका! 12 दिन में ‘गदर 2’ को पछाड़ा, अब अगला निशाना क्या?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »