उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा हेडलाइन की खबर का बड़ा असर, यमुना एक्सप्रेसवे के जर्जर अंडरपास की मरम्मत शुरू

नोएडा हेडलाइन की खबर का असर हुआ। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के सामने जर्जर अंडरपास की मरम्मत शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।

Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के सामने बने अंडरपास का लेंटर जर्जर हो चुका था। इसकी हालत इतनी खराब थी कि लेंटर का हिस्सा लगातार टूटकर नीचे गिर रहा था और उसमें लगे सरिये भी साफ दिखाई दे रहे थे।

जर्जर अंडरपास की पोल खुली

इस अंडरपास की बदहाल स्थिति को नोएडा हेडलाइन ने प्रमुखता से उठाया था। खबर के माध्यम से बताया गया था कि अंडरपास की छत से लगातार कंक्रीट के टुकड़े गिरना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। खास बात यह है कि इस अंडरपास के ऊपर से यमुना एक्सप्रेसवे गुजरता है, जहां से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में निर्माण का हिस्सा कमजोर होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

खबर के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान

नोएडा हेडलाइन की खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले पर ध्यान दिया। अब अंडरपास के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। मौके पर खराब हिस्से को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित सड़क के हिस्से को भी तोड़ा गया है, ताकि मरम्मत का काम ठीक तरीके से पूरा किया जा सके।

अंडरपास की मरम्मत शुरू

योजना के मुताबिक, क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने के बाद वहां दोबारा लेंटर डाला जाएगा और सड़क का भी नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मरम्मत वाले हिस्से से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

अब मरम्मत पूरी होने का इंतजार

अंडरपास की मरम्मत शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अब सबसे जरूरी है कि काम गुणवत्ता के साथ और समय पर पूरा हो, जिससे भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा सामने न आए। नोएडा हेडलाइन की खबर के बाद हुई कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाना कितना महत्वपूर्ण है।

रिपोर्ट- आमिर खान

ये भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे के अंडरपास की हालत खराब? निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »