Salman Khan viral video: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। दरअसल, सलमान गणपति बप्पा के दर्शन करने राजनेता आशीष शेलार के घर पहुंचे थे। जब यह बात लोगों को पता चली तब आशीष शेलार के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सलमान के बाहर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई। लोग सलमान से मिलने और उन्हें देखने के लिए एक्टर के कार के बेहद करीब पहुंच गए और कुछ फैंस तो गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश तक करने लगे। ऐसे में सलमान के ड्राइवर के लिए सामने का रास्ता देखना मुश्किल हो गया। उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई और कार का पहिया एक फैन के पैर पर चढ़ गया। सलमान ने जैसे ही यह देखा वह भड़क गए। उन्होंने ड्राइवर के हाथ पर मारा और डांटते हुए उसे गाड़ी तुरंत पीछे लेने के लिए कहा। फैन को लगी चोट दरअसल, आशीष शेलार के यहां गणपति दर्शन के बाद जब एक्टर बाहर निकले तो फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कार के चारों तरफ जमा हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि सलमान को हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने की अपील करनी पड़ी। इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनकी कार के पास एक फैन के पैर के नीचे पहिया आने की बात कही जा रही है। इसके बाद सलमान अपने ड्राइवर पर नाराज होते नजर आए। ड्राइवर से हुए नाराज इसके बाद सलमान ड्राइवर पर नाराज दिखाई दिए। वीडियो में वह ड्राइवर के हाथ पर मारते और उसे फटकारते नजर आते हैं। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को भीड़ से दूर ले जाने के लिए कहा। फैन को कितनी चोट लगी, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस कर रहे हैं रिएक्ट जब इस घटना का छोटा-सा वीडियो सामने आया तो लोगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा कि सलमान अपने ड्राइवर के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि, बाद में जब पूरा वीडियो सामने आया तब लोगों को पूरा मामला समझ आया। अब सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सलमान हमेशा अपने फैंस का ध्यान रखते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने एक्टर के ड्राइवर पर हाथ उठाने को लेकर सवाल भी खड़े किए। सलमान खान का वर्कफ्रंट सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की घोषणा की गई है। प्रोजेक्ट को फिलहाल ‘SVC63’ के नाम से जाना जा रहा है। इसके साथ ही सलमान मॉन्स्टर, टाइगर वर्सेस पठान, द बुल जैसी फिल्मों से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। ये भी पढ़ें: 300 करोड़ क्लब में एंटर हुई ‘हनुमान अंश’! 41वें दिन हुआ बड़ा धमाल