भारत

पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

पटना के जीरो माइल में सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी। भारी पुलिस बल तैनात कर हालात नियंत्रित किए गए, जांच जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के तीन वाहनों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंसा पर नियंत्रण

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर सड़क से शव हटवाया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने शव रखकर जाम लगाया था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा करते हुए पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

दोषियों पर शिकंजा

प्रशासन ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 14वें दिन भी जारी है छात्र आंदोलन, भूख हड़ताल से बिगड़ी छात्र नेता की तबीयत, विधानसभा घेराव की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »