Gold Silver Rate Today || MCX Gold Rate || MCX Silver Price: देशभर के सर्राफा बाजार में आज फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 21 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव ने निवेशकों और खरीदारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और वेस्ट एशिया संकट के असर से कीमती धातुओं के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद बाजार में नई हलचल तेज हो गई है। क्या है नए दाम राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,851 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 14,531 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,892 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई और कोलकाता में भी सोने के दाम लगभग समान रहे। मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,836 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। दूसरी तरफ चेन्नई में सबसे ज्यादा कीमतें दर्ज की गईं, जहां 24 कैरेट सोने का रेट 16,090 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी बदलाव सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखा गया। आज भारतीय बाजार में चांदी का भाव 279.90 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है। इसके अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये हो गई है। औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार की हलचल का सीधा असर चांदी के रेट पर भी दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स पर भी आज सुबह कारोबार के दौरान सोने में हल्की तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 1,60,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि चांदी 365 रुपये टूटकर 2,73,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार जारी, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 23700 के नीचे फिसला