Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ चोरी, लूट, छिनैती तथा अवैध गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज थे। पुलिस का एक्शन पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी चोरी की बाइक से लौना संपर्क मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर जालौन कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। देर रात एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर फायरिंग पीछा किए जाने पर आरोपी बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुर्खी निवासी 34 वर्षीय छोटेलाल उर्फ लादेन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 312 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अलग-अलग जगह पर 19 आपराधिक मामले पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ जालौन और झांसी समेत विभिन्न स्थानों पर कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उपचार के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें: बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू: यमुना किनारे NDRF और SDRF की टीमों ने की मॉकड्रिल