Mamata Banerjee FIR: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान को लेकर कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने 2 जून को कोलकाता के रानी रासमनी रोड पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसे सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक शांति के लिए आपत्तिजनक माना गया। इससे पहले इसी मामले को लेकर सिलीगुड़ी में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अलग-अलग थाने में कई शिकायत बताया जा रहा है कि पहले एक अधिवक्ता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी, जबकि अब एक कारोबारी की ओर से कोलकाता में अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, धमकी देने और शांति भंग करने के लिए उकसाने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। ममता के आगे नै चुनौतियां इधर, चुनावी पराजय के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के कुछ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी की चर्चाओं के बीच यह कानूनी विवाद ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अब राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और इस मामले का राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ता है। ये भी पढें: क्या टूट जाएगी TMC? 19 सांसदों की बगावत से ममता पर संकट के बादल