भारत

News In Noida Today | नोएडा की मुख्य खबरें | India Headlines TV

एक ही रस्सी, एक ही पेड़… लटके मिले प्रेमी

Mahoba Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सबुआ गांव में एक ही पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे 18 साल की युवती और 24 साल के युवक के शव लटके मिले हैं मृतक युवक की पहचान उपेंद्र पुत्र सुन्दर विश्वकर्मा के रूप में हुई है दोनों के लटके शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया है।


सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP विधायक

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से चरखारी वापस लौट रहे थे उनकी कार आगे चल रही थी पीछे उनका एस्कॉर्ट चल रहा था खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन मंदिर के पास केले से लदा एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित ट्रक सामने से आया तभी विधायक के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी नीचे उतार दी जिससे आमने सामने की भिड़ंत होते होते बच गई।


8 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को गुप्त सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में अवैध रूप से कोडीन कफ सिरप का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने दरगाह और रूपईडीहा पुलिस के साथ बुधवार देर रात संयुक्त छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में गोदाम से 67 पेटियों में रखी 8,140 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की गई।


कूरियर में मंगाकर NCR में बेचता था गांजा

Noida Noori Gang : नोएडा पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम (CRT) ने मिलकर डीएनडी रोड के समीप से पांच लोगो  को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 21 किलो अवैध गांजा और तस्करी के लिए इस्तेमाल  की जा रही एक कार ज़ब्त की गई है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये  है।


बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Assembly By Election: देश की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »