उत्तर प्रदेशनोएडा

LPG Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा के लेबर कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट, टीनशेड की कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग

कचेड़ा गांव में LPG सिलेंडर में लीकेज के बाद हुआ धमाका, 6 दमकल गाड़ियों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Reported by India Headlines TV and edited by Tanvi Pandey

LPG Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के कचेड़ा गांव में स्थित एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर कैंप में गुरुवार को भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक छोटे घरेलू LPG गैस सिलेंडर में लीकेज होने के बाद ब्लास्ट हुआ, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते टीनशेड की कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

6 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से दमकल की कुल छह गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सिलेंडर लीकेज बना हादसे की वजह

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की शुरुआत लेबर कैंप की एक टीनशेड झोपड़ी में रखे छोटे घरेलू LPG सिलेंडर में लीकेज और उसके बाद हुए ब्लास्ट से हुई। धमाके के बाद आग तेजी से आसपास बने दूसरे टीनशेड तक फैल गई।

कोई जनहानि नहीं

CFO प्रदीप कुमार के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 10:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। समय पर शुरू हुए राहत और बचाव कार्य की वजह से बड़ी जनहानि टल गई और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े :Noida Noori Gang : DND पर पकड़ा गया ‘नूरी गैंग’, ओडिशा से पार्सल-कूरियर में मंगाकर NCR में बेचता था गांजा

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें : https://indiaheadlinestv.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »