भारत

एक दिन तेजी, अगले दिन भारी गिरावट… आखिर क्यों टूटा गोल्ड-सिल्वर बाजार?

गंगा दशहरा पर सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट! सिल्वर ₹4,300 टूटा, गोल्ड भी ₹900 सस्ता हुआ। बाजार में अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Gold Silver Price Today || Gold Silver Rates || Gold Price Fall || Silver Price Crash: गंगा दशहरा के शुभ मौके पर सोने-चांदी के बाजार में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी के दामों में जबरदस्त टूट आई और कीमतें ₹4,300 से ज्यादा गिरकर करीब ₹2,72,337 प्रति किलो पर पहुंच गईं। वहीं सोना भी करीब ₹900 तक सस्ता हो गया और 24 कैरेट गोल्ड का भाव लगभग ₹1,58,186 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

बाजार ने अचानक बदल ली करवट

दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही बाजार में तेजी का माहौल था। सोमवार को सोने और चांदी दोनों में उछाल देखा गया था। चांदी में करीब ₹5,100 प्रति किलो की तेजी आई थी, जबकि सोना भी मजबूत हुआ था। लेकिन अगले ही दिन बाजार ने अचानक करवट बदल ली। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हलचल इसका बड़ा कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान दूसरी कमोडिटीज की ओर बढ़ा है। इसका असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा।

सोना फिर लगाएगा ऊंची छलांग

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल गोल्ड ₹1,57,000 के स्तर पर सपोर्ट में है, जबकि ₹1,60,000 के आसपास रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर बाजार में तेजी लौटती है तो सोना फिर ऊंची छलांग लगा सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट ने बढ़ाई टेंशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »