भारतराजनीति

26 मई 2014 से 2026 तक… मोदी युग के आज 12 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में 12 साल पूरे किए। बीजेपी देशभर में जश्न मनाएगी और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

NARENDRA MODI GOVT COMPLETE12 YEARS || 12 YEARS OF MODI GOVT || BJP || PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज सत्ता में अपने 12 साल पूरे कर लिए। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी के साथ भारतीय राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

22 प्रमुख उपलब्धियां

बीजेपी इसे “संकल्प से सिद्धि” तक का सफर बता रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले 12 वर्षों में देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल गवर्नेंस, विदेश नीति, सामाजिक योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार की ओर से ‘22 प्रमुख उपलब्धियों’ को जनता तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री, सांसद और मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम करेंगे।

आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देश के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 के बाद भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। हालांकि, मोदी सरकार के कई फैसले लगातार राजनीतिक बहस का हिस्सा भी रहे। विपक्ष ने कई नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए, जबकि बीजेपी इन्हें मजबूत नेतृत्व और निर्णायक शासन का उदाहरण बताती रही है।

2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी अब लगातार तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं और बीजेपी 2047 के विकसित भारत विजन को इस सफर का अगला लक्ष्य बता रही है।

ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले देशभर में हाई अलर्ट! सड़क पर नमाज-कुर्बानी पर सख्ती, सरकारों ने जारी किए कड़े आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »