भारत

4399 दिन… लगातार सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड, मोदी ने तोड़ा नेहरू का ऐतिहासिक मुकाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन पूरे कर भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि पर उन्होंने जनसेवा, समर्पण और जनविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

PM Narendra Modi || India longest-serving Prime Minister || leadership || Record Tenure: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ मोदी स्वतंत्र भारत के संविधान लागू होने के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

PM ने किया ट्वीट

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता का विश्वास केवल पद से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, समर्पण, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा से अर्जित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में नेतृत्व और लोककल्याण को जोड़ते हुए एक संस्कृत श्लोक का उल्लेख भी किया और कहा कि शासक का पहला दायित्व जनता की भलाई सुनिश्चित करना होना चाहिए।

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अब उन्होंने लगातार कार्यकाल के मामले में नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

नेताओं ने दी बधाई

इस मौके पर BJP और NDA नेताओं ने उन्हें बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी के नेतृत्व को भारत की नई पहचान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें अथक कर्मयोगी कहा, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके नेतृत्व को आत्मविश्वासी और विकसित भारत के विजन से जोड़ा।

शुभकामनाओं का सिलसिला विदेशों से भी

विदेशों से भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। मलेशिया, श्रीलंका, अमेरिका और पापुआ न्यू गिनी समेत कई देशों के नेताओं ने मोदी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे मजबूत नेतृत्व और जनविश्वास का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में क्या-क्या हुआ तय? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर CJI को पत्र तक, जानिए 5 बड़े फैसले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »