Ind a vs Sl a|| Ruturaj Gaikwad century||odi tri series||Tilak Varma||Arshad Khan: वनडे ट्राई सीरीज के पहले मैच में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 277 रन का स्कोर बनाया, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम को संकट के समय संभाला और बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। श्रीलंका की जोरदार शुरुआत 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए ने अच्छी शुरुआत की। निरोशन डिकवेला ने 47 और अविष्का फर्नांडो ने 45 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े, जिससे उनकी टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई। कप्तान ने जीती की आस जगाई शुरुआती साझेदारी के बाद सदीरा समरविक्रमा ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं, कप्तान सहान अराच्चिगे ने 74 रन बनाकर मैच को लगभग श्रीलंका की झोली में डाल दिया था। 47 ओवर के बाद टीम का स्कोर 262 रन था और जीत बहुत करीब नजर आ रही थी। आखिरी क्षणों में खेल ने लिया नया मोड़ जब श्रीलंका-ए जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक मैच ने एक नया मोड़ ले लिया। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया और श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होने लगे। टीम ने सिर्फ 7 रन के भीतर अपने आखिरी चार विकेट खो दिए और मैच हाथ से फिसल गया। अरशद खान ने दिलाई यादगार जीत मैच के आखिरी पल में, अरशद खान इंडिया-ए के सबसे बड़े हीरो बनकर सामने आए। उनके 49वें ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी ने श्रीलंका की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया, और इसके बाद पूरी टीम 269 रन पर ढेर हो गई। एक वक्त पर हार की ओर बढ़ रही इंडिया-ए ने शानदार पलटवार करते हुए 8 रन से रोमांचक जीत अपने नाम की। ये भी पढ़े : टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, मोहम्मद सिराज को क्यों मिला आराम?