उत्तर प्रदेश

अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, UP के इन 6 जिलों में लगेगी युवाओं की भीड़

यूपी के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी। मेरठ से शुरुआत होगी। मुख्य सचिव ने आवागमन, ठहरने, चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Agniveer Recruitment Rally: उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के छह जिलों में अलग-अलग चरणों में भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। बड़ी संख्या में युवाओं के इन रैलियों में पहुंचने की संभावना को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को पहले से मजबूत किया जाए।

इन छह जिलों में होंगी भर्ती रैलियां

बैठक में भर्ती रैलियों की तारीखों को लेकर भी जानकारी साझा की गई। इसके मुताबिक मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक भर्ती रैली आयोजित होगी। इसके बाद बरेली में 14 से 30 सितंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती होगी। वहीं लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 से 24 मार्च 2027 और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैलियां प्रस्तावित हैं।

भीड़ और ट्रैफिक पर विशेष फोकस

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार की जाए। अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहें। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों की लगातार समीक्षा कर कमियों को भर्ती शुरू होने से पहले दूर करने को कहा। सरकार का फोकस अब इस बात पर है कि हजारों युवाओं की मौजूदगी के बावजूद भर्ती प्रक्रिया व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु तरीके से पूरी हो।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को बताया गलत, सरकार से बातचीत की अपील, झारखंड में छात्र आंदोलन पर सियासत तेज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »