उत्तर प्रदेश

छत से गिरकर मजदूर की मौत, 13 दिन पहले बेटी की शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

औरैया में 65 वर्षीय मजदूर लालमन की छत से गिरकर मौत हो गई। 13 दिन पहले बेटी की शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

Reported by Dipanshu Savran and edited by Shagun Chaurasia

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरथपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय मजदूर लालमन की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम समरथपुर निवासी लालमन पुत्र रामलखन किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह किसी काम से अपने मकान की छत पर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल लालमन को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि लालमन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब 10 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे मार्मिक बात यह है कि उन्होंने महज 13 दिन पहले ही अपनी एक बेटी की शादी की थी। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन दहन’ में करोड़ों का नशा राख! GRP ने एक साथ नष्ट किए 26 किलो से अधिक मादक पदार्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »