उत्तर प्रदेशबहराइच

24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, 25 हजार का इनामी असलम गोली लगने से गिरफ्तार

बहराइच में 24 घंटे में दूसरी पुलिस मुठभेड़ हुई। 25 हजार का इनामी असलम घायल होकर गिरफ्तार हुआ। आरोपी लूटकांड में वांछित था और नेपाल भागने की फिराक में था।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Police Action: उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस और एक इनामी अपराधी के बीच दूसरी मुठभेड़ हुई। कोतवाली नानपारा पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी असलम पुलिस की गोली लगने के बाद पकड़ा गया।

नेपाल भागने की थी तैयारी

पुलिस के मुताबिक, असलम चैन स्नैचिंग गैंग से जुड़ा हुआ है और थाना मटेरा क्षेत्र में ऑटो सवार महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने के मामले में वांछित चल रहा था। बीती रात मटेरा इलाके में पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं। देर रात नानपारा क्षेत्र में पुलिस टीम ने असलम को घेर लिया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा।

आधा दर्जन से ज्यादा केस

बताया जा रहा है कि असलम के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था। पुलिस को आशंका है कि मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। इसी लूटकांड में शामिल रकीब उर्फ तूफान भी पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हो चुका है। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में दो सफल वन्यजीव बचाव अभियान संचालित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »