District Hospital: नोएडा के जिला अस्पताल में एक महिला कर्मी को दोबारा नौकरी दिए जाने का मामला चर्चा में है। महिला पर पहले रिश्वत लेने का आरोप लगा था और कार्रवाई के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बावजूद हाल में उसकी फिर से ज्वाइनिंग करा ली गई। पुराने मामले से जुड़ा है विवाद अगस्त 2025 में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले तीन हजार रुपये मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद जांच बैठी और कार्रवाई हुई। जांच के बाद महिला कर्मी को नौकरी से बाहर कर दिया गया था। ज्वाइनिंग पर उठे सवाल कुछ दिन पहले महिला कर्मी को फिर से अस्पताल में काम पर रख लिया गया। यह जानकारी सामने आते ही सवाल उठने लगे कि जिस मामले में पहले कार्रवाई हो चुकी थी, उसमें बिना जांच पूरी किए दोबारा नियुक्ति कैसे दे दी गई। अब वापस लिया गया पत्र जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला कर्मी ने छुट्टी पर होने की बात कही थी। इसी आधार पर उसका री-ज्वाइनिंग पत्र लिया गया था। बाद में वह पत्र वापस कर दिया गया। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। ये भी पढ़े : Authority Scam News: प्राधिकरण में बड़ा खेल! 100 करोड़ से ज्यादा के प्लॉटों पर 18% GST की छूट