उत्तर प्रदेश

इटावा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार

​सिविल लाइन और बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; हरियाणा के नूँह और राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं शातिर आरोपी।

Etawah News : इटावा की सिविल लाइन और बढ़पुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के चार प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से ₹15,10,000 की बड़ी राशि, अवैध हथियार और वारदात में उपयोग की गई गाड़ियां बरमद की गई हैं। यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और बड़े वाहनों को निशाना बनाकर उन्हें बेचना का काम करता था

नकदी, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

पुलिस  ने  जानकारी के आधार पर चारों आरोपी बदमाशों को घेर लिया। जांच के दौरान आरोपियों से चोरी की डीसीएम गाड़ी के विभिन्न हिस्से, एक सफेद स्कॉर्पियो कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए  इसके अलावा, बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौरे और चार जीवित कारतूस भी मिले , जिनका उपयोग वे आपराधिक गतिविधियों के दौरान लोगों को डराने और पुलिस से बचने के लिए करते थे।

हरियाणा-राजस्थान के आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का नाम याहया, इम्तियाज, शौकीन और सतवीर है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस गिरोह के संबंध कई राज्यों से हैं। गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से हरियाणा के नूँह  और राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं । ये अपराधी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के हाईवे पर घूमकर ट्रकों और डीसीएम जैसी गाड़ियों को चुराते थे और फिर उनके हिस्से अलग करके  बेच देते थे।

संयुक्त टीम को बड़ी सफलता

थाना सिविल लाइन और थाना बढ़पुरा पुलिस की इस संयुक्त एवं जल्दी कार्रवाई की उच्चाधिकारियों ने प्रशंसा की है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है, ताकि यह पता चले कि इन्होंने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा, इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों के नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े : धूल भरी आंधी से दिल्ली-NCR बेहाल, कई इलाकों में जाम; अगले 3 घंटे बारिश की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »