उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में मेगा विधिक सहायता शिविर, 45 स्टॉल पर मिलीं सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

गाजीपुर जिला न्यायालय में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर में 45 स्टॉल लगाए गए। सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाओं के जरिए 4,184 लोग लाभान्वित हुए।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: गाजीपुर जिला न्यायालय परिसर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग सरकारी विभागों के 45 स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ कई सुविधाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। इस पहल के जरिए कुल 4,184 लोगों को लाभान्वित किया गया।

4,184 लोगों को मिला लाभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में पहुंचे लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी मौके पर स्वीकार किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास संबंधी लाभ और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम जायसवाल ने बताया कि शिविर के माध्यम से 4,184 लोगों तक विभिन्न सेवाएं पहुंचाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और लोगों को जरूरी परामर्श दिया।

एक छत के नीचे सुविधाएं

इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली-पानी के बिल और बीमा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। पुलिस विभाग ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। वहीं, बैंक प्रतिनिधियों ने ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन की सुविधा भी दी।

शिविर में दिव्यांगजनों को पांच ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। अलग-अलग विभागों की भागीदारी से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं को आमजन तक एक ही स्थान पर पहुंचाना रहा।

ये भी पढ़ें: आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवपाल का बड़ा बयान, केशव मौर्य और राजभर पर भी साधा निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »