उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में कांवड़ियों पर बरसे फूल, CM योगी के मंच के सामने ड्रोन से मचा हड़कंप

मेरठ पहुंचे CM योगी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ने से हड़कंप मचा। पुलिस ने जांच कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Kanwad Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। दुल्हैडा चुंगी पर उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की और कांवड़ियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब 12:22 बजे मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह सड़क मार्ग से दुल्हैडा चुंगी पहुंचे। कार्यक्रम स्थल दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास बनाया गया था। यहां मुख्यमंत्री ने करीब 30 मिनट बिताए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं पर नजर

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शिवभक्तों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा रखी है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शोभित विश्वविद्यालय से दुल्हैडा चुंगी तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंच के सामने ड्रोन से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उस समय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं, जब मंच के सामने एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता दिखाई दिया। बताया गया कि ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने संचालक की तलाश शुरू कर दी। कार्यक्रम स्थल से माइक के जरिए घोषणा कराई गई कि ड्रोन उड़ाने वाला व्यक्ति तत्काल उसे नीचे उतार ले। कुछ देर बाद ड्रोन नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई।

8 और 9 अगस्त को पुष्प वर्षा का कार्यक्रम

कांवड़ यात्रा के दौरान 8 और 9 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 8 अगस्त को बागपत, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर और मेरठ में पुष्प वर्षा होगी। वहीं, 9 अगस्त को मेरठ से गाजियाबाद, गाजियाबाद से हापुड़, हापुड़ से बुलंदशहर और बुलंदशहर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा प्रस्तावित है। दोनों दिनों के लिए कुल 10 घंटे 25 मिनट का उड़ान समय निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने परिजनों से की मुलाकात, 5 लाख रुपये सहायता का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »