Kanwar Yatra 2026: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर खास प्लान बनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जा रही है। डॉ. मिश्र के मुताबिक कांवड़ियों की सुविधा के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और टेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी। प्रशासन की संयुक्त तैयारी पुलिस ने प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभागों के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। ट्रैफिक पुलिस को अलग से निर्देश दिए गए हैं ताकि आम लोगों को जाम और असुविधा न हो। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट की पूरी कोशिश है कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूरी हो। ये भी पढ़ें: बेसमेंट में धधकी कार, देखते ही देखते तीन गाड़ियां बनीं आग का गोला