Noida News: नोएडा के हिंडन फ्लडप्लेन इलाके में दो युवक अवैध रूप से बिजली सप्लाई का काम कर रहे थे। बिजली विभाग की कार्यवाही के बाद पता चला कि ये दो युवक पिछले 14 साल से 200 से ज़्यादा घरों को अवैध रूप से बिजली सप्लाई कर रहे थे । रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दो युवक का नाम रामपाल और छत्रू बताया जा रहा है जिन्होंने हिंडन बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने निजी ट्रांसफार्मर लगाए थे , रामपाल और छत्रू के पास 198 और 200 KVA क्षमता अनुसार ट्रांसफार्मर थे , जिससे वे दोनों अवैध तरीके से लोगो को बिजली सप्लाई किया करते थे अवैध नेटवर्क का किस्सा रिपोर्ट्स के अनुसार रामपाल राधा कुंज कॉलोनी का निवासी था और छत्रू पार्थला गांव में निवास करता था , दोनों ने चालाक तरीके से अपने घर के आस पास कनेक्शन बनाना शुरू किया और फिर धीरे - धीरे उनका ये नेटवर्क एक गांव से दुसरे गांव तक फैलता चला गया। रामपाल 100 और छत्रू 120 से ज़्यादा घरों को बिलजी सप्लाई करने का काम कर रहे थे। 300 रूपय कि वसूली स्थानीय लोगो से बात करने के बाद पता चला कि हर कनेक्शन सप्लाई में करीब 300 रुपये और 11 रुपये प्रति यूनिट वसूले जाते थे । रमपाल की मासिक कमाई करीब 8 लाख रुपये, जबकि छत्रू की करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। बिजली विभाग से बात करने के बाद पता चला कि इन इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से बिजली सप्लाई का कारोबार किया जा रहा था । 40 FIR पर हुआ बवाल पिछले चार दिनों में 3,500 से ज्यादा अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए और करीब 40 FIR दर्ज की गई हैं। कार्रवाई पार्थला, सदुल्लापुर और छिजारसी समेत हिंडन फ्लडप्लेन से जुड़े इलाकों में की गई। इन सब के चलते लोगो में भी आक्रोश देखने को मिला , बिजली सप्लाई काटने की वजह से बच्चों कि पढ़ाई और रोजमर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है जिससे लोगो की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है । अवैध बिजली नियमों के खिलाफ बिजली विभाग ने पलटवार में जवाब देते हुए ये स्पष्ट किया कि फ्लडप्लेन क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन देना नियमों के खिलाफ है और सुरक्षा कारणों जैसे बारिश के मौसम में करेंट लगाना , जान का खतरा होने जसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । इन सभी मुद्दों को देखते हुए बिजली कनेक्शन काटना जरूरी था । ये भी पढ़ें: बच्ची हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर पुलिस सम्मानित, मुस्लिम समाज ने जताया आभार