नोएडा

Noida Live Accident: हाईराइज सोसाइटी में खौफनाक हादसा: बेसमेंट पार्किंग में कार ने मां-बेटी को रौंदा

Noida Live Accident: महागुन मिराबेला सोसाइटी में रात 11 बजे हुआ बड़ा हादसा; 4 मिनट तक कार के नीचे फंसी रहीं मां-बेटी, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही महिला।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Noida Live Accident : दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज सोसायटियों के बेसमेंट में तेज रफ्तार कार ने मासूमों की जिंदगी को खतरा बना दिया । नोएडा के सेक्टर-79 में स्थित महागुन मिराबेला सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग से एक दिल दहला देने वाला मामला  आया है। रविवार रात  एक कार ने मां और उनकी पांच साल की छोटी बेटी को बेरहमी से कुचल दिया। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस डरावनी घटना को कैद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है।

पलक झपकते ही काल बनी कार

सोसाइटी में रहने वाले अरुण शर्मा रविवार रात 11 बजे अपनी पत्नी कृतिका शर्मा और दो बेटियों के साथ अपनी कार से घर लौटे थे। वे बेसमेंट में गाड़ी खड़ी कर सामान उतार रहे थे और फ्लैट की तरफ जा रहे थे। उस समय, पार्किंग के एक मोड़ से एक होंडा अमेज कार ने कृतिका और उनकी 5 साल की  छोटी बेटी को  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मां-बेटी कार के नीचे फंस गईं।

​4 मिनट की मशक्कत और चीख-पुकार

कार के नीचे फंसी मां-बेटी को निकालने के लिए आस-पास के लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत दौड़े। दोनों को करीब चार मिनट की कड़ी मेहनत के बाद कार से बाहर निकाला जा सका और उन्हें तुरंत लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया।

महिला की हालत गंभीर

परिवार ने बताया कि बच्ची को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, लेकिन उसकी मां कृतिका शर्मा की हालत  गंभीर है। हादसे में कृतिका की बहुत सी पसलियां टूट गईं। डॉ  को उनके पेट और कंधे में गंभीर चोटों के कारण बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा है। सोसाइटी के निवासियों मे बहुत गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बेसमेंट पार्किंग में वाहनों की गति सीमा सिर्फ 10 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन आरोपी चालक कार को लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहा था, इसलिए वह मोड़ पर उसने मोड़ पर संतुलन खो दिया ।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांचों में चालक को नशे में होने का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को बरामद कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : नोएडा में ठगी के दो बड़े मामले, लाखों के लालच में डूबी जमा पूंजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »