उत्तर प्रदेशनोएडा

बच्ची हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर पुलिस सम्मानित, मुस्लिम समाज ने जताया आभार

नोएडा में 6 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म-हत्या आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद मुस्लिम समाज ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Noida News: नोएडा पुलिस को 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मानित किया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नोएडा पुलिस की प्रशंसा की गई और आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मान पुलिस की त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

यह घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के हल्द्वानी में 28 तारीख को हुई थी, जब एक 6 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बलराज बच्ची को ले जाते हुए और बाद में बोरे में बच्ची का शव ले जाते हुए दिखा था। पुलिस ने बलराज को हिरासत में लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर जंगल में फेंक दिया।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत

पुलिस आरोपी को चाकू बरामद करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान बलराज ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोपी बलराज पर पहले से ही हत्या और दुष्कर्म के कई मुकदमे दर्ज थे।

ये भी पढ़ें: नोएडा की ई-बसों का अजीब हाल! भीड़ में खड़े रहे यात्री, खाली बसें निकलती रहीं, ढाई महीने बाद भी सिस्टम अधूरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »