उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा एयरपोर्ट से सफर होगा आसान, दिल्ली-देहरादून तक सीधी बसें, ऐप कैब और शटल सेवा तैयार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होते ही यात्रियों को बस, एयरपोर्ट टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब सुविधा मिलेगी। दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम समेत कई शहरों से सीधी कनेक्टिविटी और शटल सेवा भी शुरू होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Airport || Noida International Airport || Cab Service || Bus Service: ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ही यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने घोषणा की है कि संचालन शुरू होते ही बस सेवा, एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप-बेस्ड कैब और शटल सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम

15 जून से शुरू होने जा रहे इस एयरपोर्ट से शुरुआती दौर में इंडिगो और अकासा एयर अपनी उड़ान सेवाएं देंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए उबर, ओला और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित कैब सेवाएं भी एयरपोर्ट पर उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा महिंद्रा लॉजिस्टिक्स प्रीमियम इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू करेगी, जिसमें ड्राइवर सहित लग्जरी ट्रैवल सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट को दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा से जोड़ने के लिए कई रोडवेज निगमों के साथ समझौते किए गए हैं। उत्तराखंड रोडवेज देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा चलाएगा। वहीं हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल से कनेक्टिविटी देगा।

परेशानी मुक्त बनेगा रास्ता

दिल्ली परिवहन निगम की बसें कश्मीरी गेट, सराय काले खां, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होंगी। इसके अलावा NCR एयरपोर्ट शटल सेवा भी शुरू की जाएगी, जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम जैसे प्रमुख स्थानों से यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि पहले दिन से ही यात्रियों को आधुनिक और आसान परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सफर पूरी तरह सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बन सके।

ये भी पढ़ें: व्हाट्सऐप ग्रुप बना जाल, रिटायर्ड मैनेजर से 47.90 लाख की साइबर ठगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »