उत्तर प्रदेशबाँदा

वोटर लिस्ट से नाम गायब! ग्रामीणों ने DM से लगाई न्याय की गुहार

बांदा के डढ़वा मानपुर में मतदाता सूची से नाम हटने पर ग्रामीणों ने DM से शिकायत की। जांच और नाम बहाल करने की मांग की, कार्रवाई न होने पर आयोग जाने की चेतावनी दी।

Voter List Dispute: उत्तर परदेश में बांदा जिले के डढ़वा मानपुर गांव में मतदाता सूची से दर्जनों पात्र लोगों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। बिना किसी पूर्व सूचना के नाम कटने से ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और तत्काल जांच की मांग की।

स्थायी निवासी के नमो में कटौती

ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से गांव के स्थायी निवासी हैं और उनका नाम न तो किसी अन्य स्थान की वोटर लिस्ट में है और न ही किसी तरह की डुप्लीकेट प्रविष्टि मौजूद है। इसके बावजूद उनके नाम अचानक सूची से हटा दिए गए, जिससे वे अपने मतदान अधिकार से वंचित होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। रवि शिवहरे सहित कई ग्रामीणों ने 17 जून 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि नाम हटाने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई स्पष्ट कारण बताया गया। इस लापरवाही से सैकड़ों पात्र मतदाता प्रभावित हुए हैं।

ग्रामीणों की मांगे

प्रार्थना पत्र में रामऔतार, संतोष कुमार, शिव करन, राजा, रामप्रसाद, शिवशरण सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से हटाए गए नामों को तत्काल मतदाता सूची में पुनः जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे निर्वाचन आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें: पानी भरने के बवाल पर न्याय के लिए महिला पहुंची SP कार्यालय, मारपीट और धमकी का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »