नोएडा

हाईवे पर फायरिंग करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हाईवे पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida News: ​ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस टीम ने हाईवे पर सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात्रि चैकिंग के दौरान एनटीपीसी रोड के पास कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इन बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को मौके से दबोच लिया, जबकि दो आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

आरोपियों के बयान

​पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राहुल (निवासी साकीपुर, सूरजपुर) नीटू उर्फ कुलदीप (निवासी बड़पुरा, दादरी) और मनोज उर्फ गुड्डू (निवासी बरमदपुर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। पुलिस। पूछताछ में मुख्य आरोपी राहुल ने बताया कि उन्होंने 15 जून को जीटी रोड पर महज गाड़ी के आगे चल रहे ड्राइवर को डराने और मौज-मस्ती के लिए हवाई फायरिंग की थी।

कब्जे से बरामत हुई चीजें

​पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक टोयोटा ग्लैंजा कार जब्त की है। इसके अलावा कार की तलाशी में 6 अवैध देसी तमंचे, 2 पिस्टल, 160 कारतूस बरामद किए हैं।पकड़े गए बदमाशों में से नीटू उर्फ कुलदीप पर पहले से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुसंगत। धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस की कार्यवाही

वहीं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया गाड़ी साइड हटाने को लेकर इन लोगों द्वारा हवा फायरिंग की गई थी जिसकी वीडियो पीछे चल रहे वाहन ने बना लिया था, इसी आधार पर डायल 112 की सूचना पर बादलपुर पुलिस ने गाड़ी का नंबर को ट्रेस किया और मुखबिर की सूचना पर एनटीपीसी रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी सहित तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपी में से एक आरोपी हथियारों का तस्कर है।

पकड़े गए आरोपी हथियारों का इस्तेमाल भोकाल जमाने और धौंस दिखाने के लिए इस्तेमाल करते थे।इन लोगों के पास से भारी मात्रा में असला और कारतूस बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है और इन लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बुद्ध प्रतिमा की बदहाली पर सवाल, मरम्मत की अनदेखी बनी चर्चा का विषय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »