Char Murti Underpass: मंगलवार को विधायक तेजपाल नागर ने निर्माणाधीन चार मूर्ति अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर काम की स्थिति देखी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। विधायक ने साफ कहा कि काम में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके। 90 करोड़ रुपये की लागत यह अंडरपास करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। विधायक का कहना है कि यह प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बहुत जरूरी है। अंडरपास बनने के बाद इलाके में ट्रैफिक काफी आसान हो जाएगा। लोगों को लंबे जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसे समय पर पूरा करके जनता को सौंपने की योजना है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस विधायक ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इलाके में बेहतर सड़क और सुविधाएं देने पर है। यह अंडरपास उसी दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि काम की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। इस दौरान कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बुद्ध प्रतिमा की बदहाली पर सवाल, मरम्मत की अनदेखी बनी चर्चा का विषय