Supertech Capetown Dispute: नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक महिला द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला किसी शिकायत को लेकर मेंटिनेंस विभाग के कार्यालय पहुंची थी। डीजी कनेक्शन को लेकर था विवाद जानकारी के मुताबिक महिला अपने साथ एक पुरुष को लेकर मेंटिनेंस ऑफिस पहुंची थी। फ्लैट के डीजी कनेक्शन को लेकर वह नाराज बताई जा रही थी। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई। कर्मचारी को मारे कई थप्पड़ विवाद बढ़ने पर महिला ने मेंटिनेंस विभाग में काम करने वाले एक युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक के हाथ पकड़े जाने के दौरान महिला लगातार उसे थप्पड़ मार रही है। वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मेंटिनेंस ऑफिस में हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़े : रायपुर लेबर कैंप में सुबह लगी भीषण आग, 60 मजदूरों की जान बची