UP News: मध्य प्रदेश में चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भाजपा नेता के खाली प्लॉट में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह प्लॉट में खून के साथ अज्ञात व्यक्ति का कटा पैर मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी हैं। एहतियात के तौर पर वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धमाके से इलाके में सनसनी यह घटना अशोह गांव में एक भाजपा नेता के खाली प्लॉट का है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। धमाके के बाद मौके पर मानव शरीर के अंग मिलने की खबर से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि घटनास्थल पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। धमाके के असर से मिट्टी और कीचड़ आसपास की दीवारों पर जा गिरे। मौके पर कपड़ों के टुकड़े मिले हैं। प्लॉट के अंदर एक पैर और करीब 300 मीटर दूर सड़क के दूसरी ओर दूसरा पैर मिलने की जानकारी है। भाजपा नेता ने की जांच की मांग पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि घटनास्थल पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। उन्होंने आगे कहा कि पहली नजर में यह मामला विस्फोट का लग रहा है। घटना की गहराई से जांच के लिए बांदा से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। इसके साथ ही लखनऊ से बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंच रहा है। पुलिस विस्फोट के कारणों और इसमें किसी व्यक्ति के शामिल होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो दिन पहले गांव में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। यह आवाज कई किलोमीटर दूर तक गई थी। कुछ लोगों ने सड़क पर शरीर के अवशेष देखे थे, लेकिन उन्हें किसी जानवर का समझकर ध्यान नहीं दिया। भाजपा नेता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच की मांग की है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि विस्फोट की वजह और मौके पर मिले पैर के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रथम दृश्य आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ या उसकी मौत भी हो सकती हैं। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट किस वजह से हुआ और घायल या मृत व्यक्ति कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: गोली मार देंगे योगी बाबा भी नहीं बचा पाएंगे… भाजपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी