उत्तर प्रदेश

गोली मार देंगे योगी बाबा भी नहीं बचा पाएंगे… भाजपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी

शाहजहांपुर जिले के निगाही इलाके के ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह पर भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगा है। ब्लॉक प्रमुख्य ने भी सचिव को भ्रष्ट बताया हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पंचायत सचिव की दबंगई देखने को मिली है। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में भाजपा नेता ने जब फोन पर पंचायत सचिव से जानकारी मांगी तो वह आगबबूला हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारकर हत्या करने की धमकी तक दे डाली और कहा- तुमको योगी बाबा भी नहीं बचा पाएंगे। इस मामले में अब भाजपा नेता श्यामनारायण मिश्रा ने निगोही थाने में ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत

यह पूरा मामला निगोही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को परसरा-परसरी गांव निवासी विजय सिंह भाजपा नेता श्यामनारायण मिश्रा के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपने पिता प्रेमपाल सिंह का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के संबंध में शिकायत की। विजय सिंह ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत सिकटोरा में ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के पास लंबित है। इस पर श्यामनारायण मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी से फोन पर मृत्यु प्रमाणपत्र लंबित होने का कारण जानना चाहा।

पंचायत सचिव ने फोन पर किया गाली-गलौज

आरोप है कि फोन पर बात होते ही अवनीश सिंह आगबबूला हो गए और मां-बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर कथित तौर पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि गोली मारकर हत्या कर देंगे और योगी बाबा भी बचाने नहीं आएंगे। अब ज्यादा दिन तक तुम्हारी सरकार रहने वाली नहीं है। तुम जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे। इसके बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले में सावधानी बरत रही है।

थाने में मामले को लेकर रही गरमा-गर्मी

मामले को लेकर जब तहरीर दी गई तो निगोही थाने में काफी लोगो के जुटने लगे। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे। सदर सीओ शुभम वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि काफी देर तक मामले में बातचीत हुई। हालांकि शाम तक समझौता न होने पर मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ को दी जानकारी

श्यामनारायण मिश्रा ने मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी और निगोही ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह को फोन पर दी। इसके बाद रविवार को निगोही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं, सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: कन्नौज में आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »