Noida Elevated Road: गौतमबुद्ध नगर में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले सेक्टर-61 से सेक्टर-18 एलिवेटेड रोड पर अचानक सड़क धंसने से एक विशाल गड्ढा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह एलिवेटेड रोड रोजाना लाखों वाहन चालकों के आवागमन का मुख्य जरिया है और यह दिल्ली से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक के ट्रैफिक को जोड़ता है। निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल यह एलिवेटेड रोड नोएडा के लिए बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। इस रास्ते से रोजाना लाखों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह एलिवेटेड रोड गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के डीएनडी के बीच कनेक्टिविटी का अहम हिस्सा है। ऐसे में सड़क धंसने की घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम सड़क धंसने की जानकारी सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। ट्रैफिक रुकने के कारण एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया। इस घटना की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस एलिवेटेड रोड से रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, वहां सड़क का इस तरह अचानक धंसना गंभीर चिंता की बात है। 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। एलिवेटेड रोड के एक हिस्से में अचानक लगभग 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। एक बड़ा हादसा होने से टला क्यूंकि इस मार्ग पर गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं, इसलिए सड़क धंसते ही पीछे आ रहे वाहन चालकों ने किसी तरह ब्रेक लगाकर अपनी जान बचाई। लगभग 5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड रोड गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसायटियों और दिल्ली DND फ्लाईवे के बीच आवाजाही करने वाले लाखों दैनिक यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। अथॉरिटी पर उठे सवाल एलिवेटेड रोड पर सड़क धंसने की घटना ने एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड की सड़क अचानक धंसने से निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि सड़क धंसने की इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हालांकि, जिस जगह गड्ढा हुआ है, उसने एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी हैं। ये भी पढ़ें: नोएडा के रामा अस्पताल में महिला की मौत पर सवाल, जांच रिपोर्ट में कई कमियां