उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर स्नैचिंग गैंग, मोबाइल और बाइक बरामद

नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को पकड़ा। 22 मोबाइल, चोरी की बाइक और 2 चाकू बरामद हुए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Police Action: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 बाल अपचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 17 सितंबर की रात जुबिलियेंट पार्क के पास सेक्टर-58 में की गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेरकर पकड़ा।

22 मोबाइल और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP16EW-6051, स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन और 2 चाकू बरामद हुए हैं। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान, रिशु पांडेय और दो बाल अपचारियों के रूप में हुई है। तीनों बालिग आरोपी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद में किराए पर रहते हैं और मूल रूप से फर्रुखाबाद, सहरसा और हरदोई के रहने वाले हैं।

NCR में मोबाइल स्नैचिंग गैंग

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से नोएडा, दिल्ली और एनसीआर में फैक्ट्री-कंपनी में काम करने वाले महिला-पुरुषों को निशाना बनाते थे। ड्यूटी पर आते-जाते समय और भीड़भाड़ वाली मार्केट में मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। गैंग में अतुल गौतम की भूमिका मोबाइल खपाने की थी। वह साथियों से छीने गए फोन लेकर दिल्ली जाता था और पुर्जे खोलकर बेच देता था। पुलिस अब बरामद मोबाइलों के असली मालिकों का पता लगा रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ का फ्रॉड, 58 खातों में भेजी रकम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »