Car Stuck in Under Construction Road: सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर कस्बे में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क में एक पंच कार फंसने का मामला सामने आया है। कार करीब एक घंटे तक सड़क में फंसी रही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार को बाहर निकालने की काफी कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से किसी तरह कार को बाहर निकाला गया। क्रेन से बाहर निकाली गाड़ी जानकारी के अनुसार, नोएडा के सूरजपुर कस्बे में पिछले करीब एक साल से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान न ही बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई दिशा-सूचक बोर्ड लगाया गया था। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का पता नहीं चल पाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं कार के सड़क में फंसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो क्रेन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान न ही बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई दिशा-सूचक बोर्ड लगाया गया था। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का पता नहीं चल पाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। करीब एक घंटे तक फंसी रही कार वहीं कार के सड़क में फंसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर करीब एक घंटे तक कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो क्रेन बुलाई गई। और कार को बाहर निकाल लिया गया। ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर स्नैचिंग गैंग, मोबाइल और बाइक बरामद