Indian Women Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज इंडिया और जापान के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में शानदर एंट्री ले ली है। आज के मैच की बात करें तो भारत ने 5 ओवर में 58 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं सिर्फ 57 रनों पर जापान की टीम ढेर हो गई थी। प्लेयर ऑफ द मैच श्री चरणी को मिला, जिन्होंने 4 विकेट लिए। गुनालन कमालिनी ने की ओपनिंग यह एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सबसे पहला मैच रहा। भारत के सामने सिर्फ 58 रनों का छोटा सा लक्ष्य था। आमतौर पर स्मृति मंधाना ओपनिंग करने आती हैं, लेकिन इस बार गुनालन कमालिनी को मौका दिया गया, लेकिन वह खाता तक नहीं खोल पाईं। भारती फूलमाली को भी बल्लेबाजी में ऊपर गया, लेकिन वो भी सिर्फ 6 रन ही बना सकीं। 57 रन पर ढेर जापान जापान की महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इस क्वार्टर फाइनल मैच में 57 रन पर ढेर हो गई। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 58 रन बनाने हैं। भारत के लिए 4 विकेट श्री चरणी ने लिए और 2 विकेट श्रेयंका पाटिल ने अपने नाम किए। सबसे ज्यादा स्कोर जापान के लिए ओपनर आयका काटो स्टैफर्ड ने बनाया। वे 25 रन बनाकर आउट हुईं। भारत पहुंचा सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया। भारत के सामने 58 रनों का लक्ष्य था, जिसे शेफाली वर्मा की तूफानी 40 रनों की पारी के दम पर भारत ने 5 ओवर में हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में पहुंची ये टामें बांग्लादेश और चीन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल शेड्यूल था, जो बारिश और गीले मैदान के कारण आयोजित नहीं हुआ। ऐसे में सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली, जबकि पाकिस्तान ने करीबी मैच में थाइलैंड को हराकर टॉप 4 का टिकट कटा लिया है। वहीं, आज सुबह श्रीलंका ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब भारत ने जापान को रौंदकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से होगी और दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश की टीम होगी। भारत-बांग्लादेश होंगे आमने-सामने कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। जापान की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। पावरप्ले में मेजबान टीम ने सिर्फ 24 रन बना सकी, लेकिन कोई विकेट उन्होंने नहीं गंवाया था। हालांकि, पूरी टीम बाद में 57 रन पर ढेर हो गई। भारत ने जल्दी इस मैच को खत्म किया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। बांग्लादेश से अब भारत को 20 सितंबर को भिड़ना है, जबकि 22 को फिर मेडल मैच खेले जाएंगे। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की वापसी