खेल

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की वापसी

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ODI में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जडेजा की वापसी। T20 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

India vs West Indies ODI: वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की ODI और T20I टीम का ऐलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया है, जबकि रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी और केएल राहुल को उपकप्तानी सौंपी गई है।

नए चेहरों को भी मौका

वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी और नमन धीर को जगह मिली है। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का संतुलन नजर आ रहा है। T20I टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर समेत कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

हार्दिक पंड्या टीम से बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों फॉर्मेट की घोषित टीम में हार्दिक पंड्या का नाम नहीं है। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है।

27 सितंबर से वनडे सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मुकाबले 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। मुकाबले क्रमशः तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। इसके बाद पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे। सीरीज का आखिरी T20I 17 अक्टूबर को होगा।

पूरी टीमें

ODI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

T20I: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द लेंगे सात फेरे, शादी का काउंटडाउन हुआ शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »