BJP Organizational Reshuffle: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 सितंबर 2026 को इन नियुक्तियों की घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन), प्रदेश महासचिव (संगठन) और प्रदेश संयुक्त महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव शिवप्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी देते हुए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का दायित्व सौंपा गया है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा। वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है। उनका केंद्र भुवनेश्वर तय किया गया है। वी. सतीश को एससी-एसटी मोर्चों के संगठनात्मक मामलों के साथ संसदीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नगेंद्र वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क का काम देखेंगे। दोनों का केंद्र दिल्ली रहेगा। महाराष्ट्र से तेलंगाना तक बदलाव महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है। सतीश धोंड को प्रदेश संयुक्त महासचिव (संगठन) के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। मधुकर अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश महासचिव (संगठन) होंगे। तेलंगाना में दशरथ को प्रदेश संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र वारंगल रहेगा। रविंद्र राजू को असम और त्रिपुरा के साथ कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। उनका केंद्र गुवाहाटी रहेगा। बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर में भी नियुक्तियां भिखूभाई दलसानिया को बिहार, पवन साई को झारखंड और सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश में प्रदेश महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। रत्नाकर गुजरात के साथ दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का संगठनात्मक काम देखेंगे। गुजरात में अरुण बिन्नाडी को प्रदेश संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र राजकोट रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बदलाव मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर को प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र भोपाल होगा। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कर्मवीर को दी गई है, जिनका केंद्र रायपुर रहेगा। ओडिशा में मानस मोहंती को प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड की जिम्मेदारी फणींद्रनाथ शर्मा, जबकि दिल्ली और हरियाणा का संगठनात्मक दायित्व पवन राणा संभालेंगे। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के लिए धर्मपाल को प्रदेश महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। ये भी पढ़ें: BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP की कमान; स्मृति-राम माधव को भी अहम जिम्मेदारी