भारतराजनीति

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP की कमान; स्मृति-राम माधव को भी अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया। विनोद तावड़े को यूपी प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और राम माधव को उत्तराखंड-तमिलनाडु की जिम्मेदारी मिली। कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त हुए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

State In-Charge: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार, 23 सितंबर को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश को लेकर है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी में बड़ा फेरबदल

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार, 23 सितंबर को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश को लेकर है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

स्मृति ईरानी और राम माधव

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी होंगे।

हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कई राज्यों में बदली जिम्मेदारियां

विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली, तरुण चुग को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को दी गई है।

2027 चुनाव से पहले फेरबदल

भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब कई राज्यों में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। नई नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं।

ये भी पढ़ें: बसपा में बड़ा बदलाव, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी; मायावती ने किया बड़ा ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »