Bollywood News: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' उन बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े और बेहद टैलेंटेड स्टार्स जैसे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इस तरह से भंसाली अपनी दमदार कास्ट के साथ दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और कभी न भूलने वाली वन-ऑफ-अ-काइंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल बना रहे हैं। बेसब्री से फिल्म से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब मेकर्स ने फिल्म की मच अवेटेड पहली झलक पेश कर दी है। जी हां, फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया गया है। रौबदार अंदाज में दिखें रणबीर कपूर पोस्टर में रणबीर कपूर विंटेज लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह नीले रंग की क्लासिक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। आंखों पर चश्मा, हल्की मूंछें और सफेद टी-शर्ट में रणबीर का अंदाज काफी रौबदार लग रहा है। उन्होंने कार की खिड़की से अपना एक हाथ बाहर निकाला हुआ है, जिस पर गोली और खून के निशान नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। आलिया और विकी ने भी शेयर की पोस्टर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आएगी।’ मेकर्स के अलावा आलिया और विकी ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर यह पोस्टर शेयर किया है। यूजर्स की आ रही मिली-जुली प्रतिक्रिया रणबीर कपूर के इस नए लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनके इंटेंस और एक्शन अवतार की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को इसमें उनकी पिछली फिल्मों ‘एनिमल’ और ‘संजू’ की झलक नजर आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है रणबीर अभी तक एनिमल से बाहर नहीं आ पाए हैं।’ वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, ‘एनिमल + ये जवानी है दीवानी… पता नहीं क्या होगा।’ ये भी पढ़ें: ‘वन’ के बाद ‘ये प्रेम मोल लिया’ फिल्म में पूजा की झलक, सूप लेकर दिखे आयुष्मान-शरवरी